एन आई एन,

पिथौरागढ़। सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता आज पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गयी। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में भावेश, शिवाय, तेज, पीयूष, साहिल, ऋषभ ने मुकाबले जीते। बालिका वर्ग में प्रकृति, सिद्धि, कनिका, श्रेया, काव्या, अनामिका विजयी रही।

मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रशिक्षक जनार्दन सिंह वल्दिया, जिला फुटबाल संघ के सचिव मनोज कुमार पुनेठा, जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट ने खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कुल 220 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। संचालन बैडमिंटन प्रशिक्षक भूपेश सिंह बिष्ट और दीपांक वर्मा ने किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp