एन आई एन,
पिथौरागढ़। शासन ने नगर निगम में 6 पार्षदों का मनोनयन किया है। इनमें डीआर राज, ललित मोहन भट्ट , रविंद्र जंग, सिद्धार्थ महर, माला सौन, महेश चंद्र पांडे शामिल है।
मनोनीत पार्षदों ने कहा है कि वह नगर के विकास में पूरा सहयोग देंगे। मनोनीत पार्षद जल्द ही नगर निगम में अपना योगदान शुरू करेंगे।