एन आई एन,
पिथौरागढ़। 24 जुलाई को युवाओं के लिए रोजगार कार्यालय में एकदिवसीय लघु रोजगार मेले का आयोजन होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर सिंह बोरा ने बताया कि मेले में टाटा मोटर्स, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, डिक्सन लिमिटेड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ,भारतीय जीवन बीमा निगम, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, बजाज लाइफ इंश्योरेंस, कैनरा लाइफ इंश्योरेंस सहित कई कंपनियां शामिल होंगी।
मेले में अप्रेंटिस ट्रेनी, ऑपरेटर कलेक्शन ऑफिसर, कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव, इंटर्नशिप, टीम लीडर, मैनेजर, डेवलपमेंट मैनेजर, लाइफ मित्र, अभिकर्ता, ब्रांच डेवलपमेंट मैनेजर, सेल्स मैनेजर, डेवलपमेंट ऑफ़िसर आदि पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला सेवायोजन अधिकारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपने प्रमाण पत्र लेकर रोजगार मेले में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया है।