एन आई एन,

पिथौरागढ़। धारचूला तहसील मुख्यालय के नजदीकी दो बड़े गांव रांथी और जुम्मा को जोड़ने के लिए झूला पुल बनाए जाने की मांग तेज हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता केसर सिंह धामी ने कहा है कि जुम्मा गांव आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। इन गांवों के कई तोक अभी सड़क से काफी दूर है। 

मानसून काल में संभावित आपदा के दौरान आवागमन को बनाए रखने के लिए दोनों गांव के बीच झूला पुल बेहद जरूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में शीघ्र झूला पुल निर्माण की मांग की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp