एन आई एन,
पिथौरागढ़। बागेश्वर जिले के राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला में कार्यरत प्रधानाचार्य स्व. दयानंद टम्टा को आज अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन और अन्य संगठनों ने अंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. टम्टा की पिछले दिनों विद्यालय के कर्मचारी ने नृशंस हत्या कर दी थी।

एसोसिएशन ने हत्यारे को फांसी की सजा देने , स्व. टम्टा को शहीद का दर्जा देने , विद्यालय का नाम उनके नाम पर रखे जाने, परिवार के एक सदस्य को इसी विद्यालय में नियुक्ति देने की मांग उठाई। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रांतीय सलाहकार एडवोकेट गिरीश, जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष प्रकाश मोहन, सचिव गोविंद आर्या, अंबेडकर विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल राम सिरोला, महेश मुरारी सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे। संचालन महामंत्री बी आर कोहली ने किया।