एन आई एन,

पिथौरागढ़। सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के अलग-अलग वर्गों में अभिमन्यु, शिवांश जोशी, प्रणव नेगी, बालिकाओं में कृतिका अधिकारी, वेदांती धामी और आरूषि कुमारी ने अपने-अपने मुकाबले जीते। 

प्रतियोगिता उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल की देखरेख में कराई गई। फाइनल मुकाबले की मुख्य अतिथि महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कविता भगत और विशिष्ट अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी जगदीश सिंह नेगी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। जिला खेल अधिकारी ने प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सभी का आभार जताया।



Share on Facebook Share on WhatsApp