एन आई एन,

पिथौरागढ़। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस चुफाल ने इग्यारदेवी स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी।

साफ सफाई, वार्डों की व्यवस्थाएं, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और कर्मचारियों की उपस्थिति की गहन समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम को रूटीन रोस्टर के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच बढ़ाने को कहा। उन्होंने बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन की व्यवस्था भी देखी।



Share on Facebook Share on WhatsApp