एन आई एन,

पिथौरागढ़। मुनस्यारी क्षेत्र के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रजाति सुरई के दो पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार समकोट गांव निवासी सुंदर सिंह को मकान निर्माण के लिए एक आधे सुखे सुरई के वृक्ष को काटने की अनुमति दी गई थी, उसने अपने सहयोगी बलवंत सिंह और हुकुम सिंह के साथ मिलकर दो हरे सुरई के पेड़ काट डाले। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने मामले की जांच की और कटी हुई लकड़ी बरामद कर ली। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp