एन आई एन,
पिथौरागढ़। एसएसबी की 55 वीं वाहिनी में अंतर क्षेत्रक बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता आज शुरू हो गई। कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि खेल नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती का विकास करने में महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिता 22 जुलाई तक चलेगी। शुभारंभ अवसर पर 11वीं वाहिनी के कमांडेंट अतुल कुमार राय , 55 वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी राकेश कुमार रमन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।