एन आई एन,
पिथौरागढ़। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम चेतावनी के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने आज 21 जुलाई आज मंगलवार को पिथौरागढ़ जिले के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

मौसम विभाग ने जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज से अति तेज वर्षा की संभावना जताई है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने यह आदेश जारी किया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी को आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।