एन आई एन,

पिथौरागढ़। में धारचूला तहसील के जमकू गांव में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव के एक ही परिवार के लोगों ने कल दोपहर के भोजन में जंगली मशरूम बनाया था मशरूम खाने के कुछ ही देर में कृष्णा 14 वर्ष, बिमला 58 साल जयंती 46 साल, 8 वर्षीय रितिक और 14 वर्षीय मोनिका की तबीयत खराब हो गई। 

सभी को उप जिला अस्पताल अस्पताल धारचूला लाया गया। उपचार के बाद सभी जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। रात 1:05 बजे यह लोग जिला चिकित्सालय पहुंचे। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर शाहरुख ने बताया कि मोनिका की तबीयत थोड़ा सा खराब थी। अन्य लोगों की हालत ठीक है। सभी लोगों का ऑब्जरवेशन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जेएस चुफाल ने कहा है कि लोग जंगली मशरूम के सेवन से बचे। पूरी तरह जांच के बाद ही इसे उपयोग में लाया जाए। बता दे बीते वर्ष जंगली मशरूम खा लेने से एक दादी और पोती की मृत्यु हो गई थी।



Share on Facebook Share on WhatsApp