एन आई एन,

पिथौरागढ़। आगामी 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर आज होटल मोनाल में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और तय किया गया कि कार्यक्रम को लेकर कल्पना देवलाल और जिलाधिकारी को पत्र सौंपे जायेंगे ।

कार्यक्रम में जूनियर हाई स्कूल मंडप के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। बैठक में राजेश मोहन उप्रेती, पूरन चंद्र मखौलिया, सुरेश चंद्र मखौलिया, कृष्णानंद भट्ट ,भुवन चंद्र पांडे आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp