एन आई एन,
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य विभाग 22 से 24 जुलाई तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में वृहद बहु विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर लगाएगा। शिविर में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, खून की जांच, विकलांग प्रमाण पत्र, आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड, एचपीवी वैक्सीनेशन, नसबंदी, टीबी स्क्रीनिंग आदि सेवाएं दी जाएगी।
रविवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव कुमार ने बैठक कर स्वास्थ्य शिविर की कार्य योजना तैयार की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया है।