एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले के नए अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी सुंदर कुमार गौतम ने आज कार्यभार संभाल लिया। सुंदर इससे पूर्व अल्मोड़ा जनपद में तैनात थे। 

कार्यभार संभालने के बाद सुंदर ने कहा कि शासन की नीतियों, विकास कार्यो और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जिला प्रशासन एवं मीडिया के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सूचना विभाग की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ किया जाएगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp