एन आई एन,
पिथौरागढ़। एसएसबी ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत रविवार को वाइब्रेट विलेज तड़ेमिया और कानड़ी में बच्चों को खेल सामग्री का वितरण किया।
कमांडेंट महेंद्र प्रताप के मार्गदर्शन में बच्चों को कैरम बोर्ड, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन सेट आदि खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, विश्वास, परिश्रम और सकारात्मक व्यक्तित्व निर्माण का प्रभावी साधन है। स्थानीय ग्रामीणों ने बल द्वारा संचालित जनहित कार्यक्रमों की सराहना की।