एन आई एन,

पिथौरागढ़। डीडीहाट तहसील के शहीद राकेश खोलिया को आज उनकी शहादत दिवस पर पूर्व सैनिकों ,11वीं वाहिनी एसएसबी जवानों और स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। डीडीहाट स्थित शहीद चौक में श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम हुआ। पूर्व सैनिक संगठन के क्षेत्र संयोजक गोविंद सिंह कन्याल ने राकेश का जीवन परिचय दिया और कहा कि उनकी शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। 

राकेश ने 19 जुलाई 2008 को जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में वीरगति प्राप्त की थी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कर्नल भूपेंद्र सिंह धामी, उप जिला अधिकारी खुशबू पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल, धन सिंह कफलिया, मान सिंह खोलिया आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp