एन आई एन,

पिथौरागढ़। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन और ताइक्वांडो के मुकाबले शुरू हो गए हैं। पहले दिन हुए मुकाबले में कृतिका, आरुषि शिवांश और अर्चित ने मुकाबले जीते। प्रतियोगिता उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंगयाल की देखरेख में कराए गए। 

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आज खेले गए मुकाबले में सुमित, शिवाशी ,तेज ने मुकाबले जीते। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी जगदीश सिंह नेगी ने किया। प्रतियोगिता में कुल 322 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp