एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी द्वारा कई अवसरों पर सम्मानित पूर्व शिक्षिका एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला प्रमुख जितेंद्र तिवारी की माताजी चंपा तिवारी का लंबी बीमारी के बाद आज दोपहर खड़कोट स्थित अपने आवास पर निधन हो गया।

वे अपने पीछे पुत्र, दो विवाहित पुत्रियाँ, पुत्रवधू तथा नाती-पोतों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को रामेश्वर घाट में किया जाएगा।

चंपा तिवारी के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित अनेक लोगों ने उनके निवास स्थान पहुंचकर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।



Share on Facebook Share on WhatsApp