एन आई एन,
पिथौरागढ़। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत आज राजकीय इंटर कॉलेज बनकोट में शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में विभिन्न विभागों एवं महिला समूहों द्वारा जनहित से संबंधित स्टॉल लगाए गए। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, पात्र लाभार्थियों को विभिन्न प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा क्षेत्र की मातृशक्ति एवं बहनों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री गोविन्द पिलख्वाल , पूर्व विधायक नारायण राम आर्या , पूर्व विधायक मीना गंगोला , गणाई मंडल अध्यक्ष कैलाश पंत , मंडल महामंत्री जेपी चन्याल , मंडल महामंत्री गोविंद पंत , जिला मंत्री जगदीश मेहता , भीम कुमार, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार , सह प्रभारी रानीखेत करम राम, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित बनकोटी , सोशल मीडिया प्रभारी गणाई अभिषेक वर्मा , तथा सोशल मीडिया प्रभारी नगर बेरीनाग निखिल पंत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।