एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और मेडिकल कॉलेज सहित जिला अस्पताल की विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक मयूख महर 20 जुलाई को कलेक्ट्रेट स्थित रामलीला मैदान में एक दिवसीय धरना देंगे। धरना सुबह 11 बजे शुरू होगा।

धरने के माध्यम से मेडिकल कॉलेज को शीघ्र मान्यता दिलाने, जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, आपातकालीन चिकित्सक एवं आईसीयू में स्थायी चिकित्सकों की नियुक्ति, फिजीशियन व सर्जनों की संख्या बढ़ाने, तकनीकी स्टाफ की कमी दूर करने तथा मरीजों को अस्पताल में ही दवाइयां और आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई जाएगी।

विधायक मयूख महर ने जिले के लोगों से स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की इस मुहिम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धरने को सफल बनाने की अपील की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp