एन आई एन,

पिथौरागढ़। वंचित राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण के लिए गृह सचिव ने उप समिति का गठन कर दिया है। शनिवार को नगर निगम सभागार में वंचित राज्य आंदोलनकारी समिति के अध्यक्ष जगदीश जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसके लिए शासन का आभार जताया। 

साथ ही मांग की गई कि समिति में राज्य सेनानी संगठन के भूपेंद्र सिंह रावत को नामित किया जाए। इस संबंध में 21 जुलाई को शासन को ज्ञापन भेजा जाएगा। बैठक में रमेश सिंह बिष्ट, राजकुमार सिंह, माधवानंद पंगरिया, भास्कर दत्त, गजेंद्र सिंह बोरा, जीवन चंद्र फुलेरा, प्रमोद चंद्र पंत आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp