एन आई एन,
पिथौरागढ़। शनिवार को वड्डा चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक आशीष रावत ने एमवी एक्ट में वांछित चल रहे वारंटी ललित भारत सौन को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। मड़ेगांव क्षेत्र में शराब पीकर उत्पात मचा रहे प्रेम राम को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उप निरीक्षक सुप्रिया नेगी ने शराब पीकर वाहन चला रहे रविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया और उसका वाहन सीज कर दिया।