एन आई एन,
पिथौरागढ़। खनन सामग्री का परिवहन कर रहे एक पिकअप वाहन को बेरीनाग कोतवाली के अपर निरीक्षक नितिन रौतेला ने पकड़ लिया।
चालक सचिन मेहरा खनन सामग्री परिवहन करने का कोई वैध कागज नहीं दिखा सका, जिस पर वाहन को सीज कर दिया गया। जिले भर में पुलिस द्वारा अवैध खनन की रोकथाम के लिए अभियान तेज कर दिया है।