एन आई एन,
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का चौथा दल आज दोपहर पिथौरागढ़ पहुंचा। कुमाऊं मंडल विकास निगम विश्राम गृह में यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया।
दोपहर का भोजन करने के बाद दल आधार शिविर धारचूला के लिए रवाना हो गया। जहां से यह दल कल गुंजी के लिए प्रस्थान करेगा। कैलाश मानसरोवर दर्शनों के लिए यात्री खासे उत्साहित हैं।