एन आई एन,

पिथौरागढ़। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जेएस चुफाल ने आज जिला औषधि भंडार केंद्र का औचक निरिक्षण किया। उन्होंने दवा खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और उपलब्धता रखने के निर्देश देते हुए कहा कि दवा की खरीद, मार्केट सर्वे के आधार पर ही की जाए। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य क्लिनिक का भी निरीक्षण किया और दवाओं की जानकारी ली। 

उन्होंने कहा कि अतिरिक्त दवा की आवश्यकता हो तो जिला अस्पताल में जमा होने वाले यूजर चार्ज से जन औषधि केंद्र के जरिए दवाओं की खरीद की जाए ,ताकि मरीजों को समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने भंडार केंद्र में पौधारोपण भी किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp