एन आई एन,

पिथौरागढ़। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और जंतर मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के समर्थन में आज जाजरदेवल के युवाओं ने एक दिवसीय उपवास किया। 

युवाओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। युवाओं ने कहा कि इस मामले में वे अब पीछे नहीं हटेंगे। उपवास पर बैठने वालों में मोहित जोशी, साहिल कुमार, सुनील भट्ट , व्यापार संघ अध्यक्ष पीतांबर चिलकोटी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्मल लोहिया , पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज लोहिया, नरेंद्र खड़ायत, शंकर खड़ायत, अमन घोटा, रविंद्र भंडारी, अमित सामंत आदि शामिल रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp