एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीकी जाख गांव के अंशुमन गिरी ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उनकी सफलता से गांव में खुशी का माहौल है।
अंशुमन के पिता दीपक गिरी उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत हैं और माता तुलसी देवी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। ग्राम प्रधान योगेश भट्ट सहित तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।