एन आई एन

पिथौरागढ़। जिले में लगातार बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांईं के अभी अभी दिए गएं निर्देश पर आज 17 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से जिले में भारी वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने लोगों से भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp