एन आई एन,
पिथौरागढ़। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा के जन्मदिवस पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आज जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया और उनकी लंबी आयु की कामना की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद , भाजपा नेता राकेश देवलाल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष दीपक लोहिया, सानिध्य जोशी आदि मौजूद रहे।