एन आई एन,

पिथौरागढ़। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखे गए नर कंकाल से उठ रही दुर्गंध से नगरवासी परेशान हैं। यह नर कंकाल दो रोज पूर्व दुम्मर के जंगलों से बरामद हुआ था। पुलिस ने इसे पहचान के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा है। 

उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि नर कंकाल से भीषण दुर्गंध उठ रही है। मक्खियों की तादाद बढ़ने से लोगों के लिए घर और दुकानों में बैठना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में इस समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp