एन आई एन,

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत होशियार सिंह और विकास पंत को सरेआम उत्पात मचाना महंगा पड़ा।कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कैलाश जोशी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। चेक बाउंस मामले में कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वारंटी  मोहम्मद उमेर को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। 

बेरीनाग थाना क्षेत्र में शराब पीकर उत्पात मचाने वाले तान सिंह राठौड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। झूलाघाट क्षेत्र के अंतर्गत जाख पंत में हुड़दंग मचा रहे विकास पंत को पुलिस ने दबोच लिया।  जाजरदेवल थाना अध्यक्ष प्रकाश पांडे ने चेकिंग के दौरान रविंद्र सिंह को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। उसका वाहन सीज कर दिया गया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp