एन आई एन,

पिथौरागढ़। विकासखंड मूनाकोट की खंड शिक्षा अधिकारी सोनी महरा की पदोन्नति पर आज विकासखंड के प्रधानाचार्य, शिक्षक संघ और शिक्षा अधिकारियों ने उन्हें विदाई दी। विदाई समारोह में मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत, मुख्य अतिथि और राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण रावल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 

विकासखंड के शिक्षकों ने उनकी अनुशासित कार्य शैली, कुशल नेतृत्व क्षमता, सरल व्यवहार की सराहना की। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से मिले सहयोग और स्नेह के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में अर्जुन कुमार , प्रेम प्रकाश खर्कवाल, भीम सिंह कार्की, दीपक राज जोशी, राजेंद्र पांडे, संजीव कुमार, राजेंद्र सिंह खाती सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp