एन आई एन,

पिथौरागढ़। 11 अप्रैल 2022 को बेरीनाग कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत प्रयाग चंद की हत्या के मामले में अभियुक्त अर्जुन कुमार न्यायालय में दोषी साबित हो गया है। विशेष सत्र न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अर्जुन कुमार को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 

साथ ही 50000 का अर्थ दंड भी लगाया। इस मामले की विवेचना निरीक्षक प्रताप सिंह द्वारा की गई। न्यायालय में पैरवी जिला शासकीय अधिवक्ता प्रमोद पंत, सहायक निदेशक अभियोजन राकेश चंद ने की।



Share on Facebook Share on WhatsApp