एन आई एन,
पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के गेठीगाडा ग्राम सभा के अंतर्गत सिमपानी तोक में पहाड़ी से आने वाली सिंचाई गूल टूटने से पानी गांव होते हुए सड़क तक पहुंच गया। गूल टूटने के कारण गांव के ऊपर मलबा गिरने का खतरा भी पैदा हो गया है। वहीं गूल का पानी गेठीगाडा तक नहीं पहुंच पा रहा है।
तालेश्वर के पास पानी की दिशा बदल दी गई है। सिंचाई विभाग को मामले की सूचना दे दी गई है। विभाग का कहना है कि गूल का पानी फिलहाल रोक दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल नीचे की और रह रहे लोग इस कारण सहमे हुए हैं।