एन आई एन,

पिथौरागढ़। स्मार्ट मीटर को लेकर जगह-जगह हो रहे विवाद को देखते हुए पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष महेश जोशी ने घरों में स्मार्ट मीटर के लिए नोटिस लगाने की जगह शासनादेश लगाये जाने की जरूरत बताई है।

उन्होंने कहा है कि लोगों को स्मार्ट मीटर के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए, लेकिन अपरिचित कर्मचारी घरों में घुसकर लोगों को धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की स्थितियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं तो पहले लोगों को जागरूक किया जाए।



Share on Facebook Share on WhatsApp