एन आई एन,

पिथौरागढ़। शिक्षकों के लिए टीईटी उत्तीर्ण करने का फैसला वापस लेने और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर जिले के शिक्षक 17 जुलाई को टकाना रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन करेंगे। 

इस संबंध में आज शिक्षक संघ की बैठक में प्रदर्शन को लेकर रणनीति तय की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया, मंत्री जेपी वर्मा, कोषाध्यक्ष त्रिलोचन जोशी, विधिक सलाहकार एवं संयुक्त मंत्री ललित बसेड़ा सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp