एन आई एन,
पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन के कैप्टन एवं सरपंच भूपेंद्र सिंह सौन की पहल पर पूर्व सैनिक संगठन और ईको टास्क फोर्स की संयुक्त पहल पर सुआकोट क्षेत्र में 5000 पौधे लगाए गए। वर्षों से वीरान पड़ी भूमि को हरा भरा बनाने की इस पहल का क्षेत्र के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

पौधारोपण में तमाम फलदार और छायादार पौध लगाए गए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा और संवर्धन का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पर्यावरण बटालियन के उप कमान अधिकारी कर्नल बी एस दानू , सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह , कैलाश आश्रम सुवाकोट शिशु विद्यापीठ वड्डा, विश्व भारती स्कूल वड्डा,और असम राइफल्स के जवान शामिल रहे।