एन आई एन,

पिथौरागढ़। साइबर जागरूकता पाठशाला कार्यक्रम के तहत साइबर सेल प्रभारी नीरज भाकुनी ने आज एलएसएम परिसर में छात्र-छात्राओं को साइबर ठगों के नये हथकंडो से अवगत कराया।

उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड , फर्जी लिंक, ओटीपी, धोखाधड़ी, यूपीआई फ्रॉड , सोशल मीडिया हैकिंग, डिजिटल अरेस्ट एंड टास्क फ्रॉड, फर्जी कस्टमर केयर, ऑनलाइन लोन एप्स के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह साइबर अपराधी लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी।



Share on Facebook Share on WhatsApp