एन आई एन,
पिथौरागढ़। विश्व युवा कौशल दिवस पर जन शिक्षण संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान की निदेशक मीनाक्षी त्रिपाठी ने युवाओं को कौशल विकास का महत्व बताते हुए कहा कि स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में 56 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास की जानकारी दी गई।