एन आई एन,

पिथौरागढ़। सुरभि सेवा समिति की वरिष्ठ सदस्य नैनीताल निवासी विमला मखोलिया ने अपनी सास जसुली देवी की स्मृति में राजकीय इंटर कॉलेज गुरना की 21 मेधावी और जरूरतमंद छात्राओं को 500-500 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए। 

साथ ही सभी विद्यार्थियों को फल और छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता अशोक कुमार पंत ने किया। समिति के सचिव मोहन चंद्र पाठक ने समिति के कार्य और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी।



Share on Facebook Share on WhatsApp