एन आई एन,

पिथौरागढ़। इन्फो इंटरनेशनल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने धापा गांव में जनजाति महिलाओं के लिए डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण का बुधवार को शुभारंभ किया। ग्राम प्रधान रवीना देवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि महिलाओं को डिजिटल जानकारी देने में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण साबित होगा।

संस्था ने धारचूला मुनस्यारी और डीडीहाट विकासखंड की 1400 महिलाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा है। महिलाओं को विभिन्न सरकारी ऐप , वित्तीय लेनदेन, साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp