एन आई एन,
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत हिमालय नारी संस्था चौकोड़ी में दो दिवसीय ऐपण प्रशिक्षण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की 30 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए पारंपरिक कला के प्रति अपनी गहरी रुचि एवं उत्साह प्रदर्शित किया।

प्रशिक्षण का संचालन ऐपण प्रशिक्षक प्रियंका कपूर द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को ऐपण कला की बारीकियों से अवगत कराते हुए व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। उनके मार्गदर्शन में महिलाओं ने इस पारंपरिक लोक कला को सीखते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा को निखारा। इसके साथ ही, कलाकार धनंजय शर्मा द्वारा प्रतिभागी महिलाओं को पोट्रेट निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया।