एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले के 679 ग्राम पंचायत में उप प्रधान पद के लिए कल चुनाव कराया जाएगा। निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया एक ही दिन में पूरी की जाएगी। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी प्रातः 10:00 से 11:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा करेंगे। 11 से 12 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी। मध्याह्न 12:00 बजे से 12:30 बजे तक नाम वापसी का समय रखा गया है। 12:30 से 1:00 तक निर्वाचन चिन्ह का आवंटन होगा। 

अपराह्न 1:30 बजे से 3:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 4:00 बजे से  मतगणना की जाएगी। मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम की घोषणा होगी। प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश ने बताया कि विकासखंड मुख्यालय से चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव की घोषणा ग्राम पंचायत मुख्यालय से की जाएगी। जिले की लास्पा ग्राम पंचायत में चुनाव नहीं कराए जाएंगे।



Share on Facebook Share on WhatsApp