एन आई एन,
अल्मोड़ा। भारी वर्षा से हुए भूस्खलन के कारण अल्मोड़ा जनपद का चोसली क्वारब मोटर मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है । मार्ग में खतरा बना हुआ है। जिसे देखते हुए अल्मोड़ा प्रशासन ने 15 जुलाई से 18 जुलाई तक इस मार्ग में वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
18 जुलाई तक मार्ग में सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके बाद स्थिति को देखते हुए आगे निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान अल्मोड़ा क्वारब मोटर मार्ग पूरी तरह खुला रहेगा।