एन आई एन,

पिथौरागढ़। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिण में जागरूकता गोष्ठी और कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे एस चुफाल ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक के निर्देशन में डीटीसीसी टीम ने छात्र-छात्राओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच कला प्रतियोगिता भी कराई गई। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp