एन आई एन,
पिथौरागढ़। मंगलवार को वड्डा चौकी प्रभारी आशीष रावत ने चेकिंग अभियान के दौरान दिगास कठायत क्षेत्र में एक पिकअप अवैध खनन सामग्री से लदी पकड़ी , वाहन चालक खनन सामग्री से संबंधित कोई वैध कागज नहीं दिखा सका, जिस पर वाहन को सीज कर दिया गया।
वाहन स्वामी के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।