एन आई एन,

पिथौरागढ़। एक माह पूर्व कुछ अज्ञात लोगों द्वारा नगर से लगे भड़कटिया व उसके आसपास बेसहारा पशुओं को छोड़ दिया गया था| ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत प्रशासन से किए जाने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया | पशुओं द्वारा ग्रामीणों की फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा था जिसे लेकर ग्रामीण आक्रोशित थे | सोमवार को  ग्रामीण बेसहारा पशुओं को लेकर जिला कार्यालय पहुंचे और पशुओं को कलेक्ट्रेट के सामने खड़ा कर दिया।

जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने महिलाओं को कार्यालय में बुलाया और उनसे इस संबंध में बात की | बाद में उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर पशुओं को भेजने के लिए वाहन मगाए और दो पिकअप वाहनों में पशुओं को लाकर कनालीछीना की तरफ भेज दिया | इस कार्रवाई के बाद महिलाओं का आक्रोश शांत हुआ| महिलाओं ने बताया कि पशुओं में कुछ पशु आक्रामक हो गए थे जो लोगों के पीछे दौड़कर मारने का प्रयास करते थे|

इस मे ग्राम प्रधान दीपा जोशी और क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन आदि महिलाएं मौजूद रही।

बाद में डीएम के निर्देश पर सभी महिलाओं को वाहनों से भड़कटिया छोड़ दिया गया। 



Share on Facebook Share on WhatsApp