एन आई एन,
पिथौरागढ़। डीडीहाट क्षेत्र में सोमवार शाम सड़क दुर्घटना में नेपाल निवासी एक मजदूर घायल हो गया। घायल की पहचान 21 वर्षीय विकास पुत्र वीर बहादुर, निवासी नेपाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार विकास काम से लौटते समय बाइक के पीछे बैठकर जा रहा था। इसी दौरान एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। दुर्घटना में उसके सिर और हाथ में चोटें आई हैं।
घायल को तत्काल उप जिला चिकित्सालय डीडीहाट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर शाहरुख ने बताया घायल की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।