एन आई एन,

पिथौरागढ़। सीमांत क्षेत्र में आयोजित जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम में आज ग्राम प्रधान सैंणरांथी मुकेश सिंह मेहता धरने पर बैठे। 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं और इन समस्याओं को बार-बार उठाने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। मजबूर होकर उन्हें धरने पर बैठना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेंगे।



Share on Facebook Share on WhatsApp