एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले में तैनात 130 ईको टास्क फोर्स स्थानांतरित नहीं होगी। इस संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र प्रेषित कर दिया है। भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह वल्दिया ने यह मामला प्रदेश के मुख्यमंत्री के सामने रखा था। मुख्यमंत्री ने मामले को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष रखते हुए पर्यावरण बटालियन को स्थानांतरित नहीं किए जाने की मांग की थी। पत्र में कहा गया है कि 130 पर्यावरण बटालियन को स्थानांतरण मामले से बाहर रखा गया है।  

128 इको टास्क फोर्स को लेकर वन एवं पर्यावरण मंत्रालय और प्रादेशिक सेना के बीच वार्ता जारी है। इस संबंध में भविष्य में जो भी निर्णय लिया जाएगा उसमें उत्तराखंड से मिले सुझाव पर विचार होगा। भाजपा नेता वीरेंद्र वल्दिया ने मुख्यमंत्री द्वारा इस मामले में की जा रही कार्रवाई के लिए उनका आभार जताया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp